मऊनाथ भंजन। आज पालिकाध्यक्ष कक्ष में नगर पालिका परिषद के पालिका सीमान्तर्गत मौजा नन्दू पोखरा परदहां की आराजी न0 1312 रकबा 0.4050 हे0, मौजा भटकुआ पट्टी दयाराय की आराजी न0 130 रकबा 0.6660 हे0, मौजा ताजोपुर की आराजी न0 1820 रकबा 0.2270 हे0, व मौजा ताजोपुर की आराजी नं0 1685 रकबा 0.9550 हे0 पोखरी की मत्स्य पालन हेतु पाँच वर्षीय पट्टे पर नीलामी सम्पन्न हुयी। आज की यह नीलामी पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी व मा0 सभासदगण विनोद गुप्ता, अबरार अहमद, गोरखनाथ, विनय सिंह, सभासद प्रतिनिधि राजीव सैनी, नसीम अख्तर एवं कर अधीक्षक गुफरानुल हई, राजस्व निरीक्षक-आदर्श त्रिपाठी की मौजूदगी में सम्पन्न हुयी।
मौजा नन्दू पोखरा परदहां की आराजी नं0 1312 की नीलामी में बोली दाताओं में श्री प्रकाश, श्री गुजेश, अवधेश कुमार सोनकर, श्रीराम, श्री फिरोज़ अहमद खान व श्री नासिर ने भाग लिया। नीलामी बोलीदाताओं में से श्रीप्रकाश के द्वारा प्रथम बोली के रूप में पचीस हज़ार रूपये से आरम्भ होकर अन्तिम बोली के रूप में श्री अवधेश कुमार सोनकर द्वारा 184000.00 (एक लाख चैरासी हज़ार) रूपये पर समाप्त हुयी, जबकि इनके निकटतम बोलीदाता श्री राम द्वारा बोली के रूप में 183000.00 (एक लाख तीरासी हज़ार) रूपये की बोली लगायी गयी थी।
मौजा भटकुआ पट्टी दयाराय की आराजी न0 130 रकबा 0.6660 हे0 पोखरी की नीलामी अन्तिम बोली के रूप में श्री रामवृक्ष सोनकर द्वारा 110000.00 (एक लाख दस हज़ार) रूपये पर समाप्त हुयी, जबकि इनके निकटतम बोलीदाता श्री धनन्जय सिंह द्वारा बोली के रूप में 108500.00 (एक लाख आठ हज़ार पाँच सौ) रूपये की बोली लगायी गयी थी।
इसी प्रकार मौजा ताजोपुर की आराजी न0 1820 रकबा 0.2270 हे0, पोखरी की नीलामी अन्तिम बोली के रूप में श्री सुनिल सिंह द्वारा 3500.00 ;तीन हज़ार पांच सौ) रूपये पर व मौजा ताजोपुर की आराजी नं0 1685 रकबा 0.9550 हे0 पोखरी की निलामी अन्तिम बोली के रूप में श्री यशवन्त सिंह द्वारा 9600.00 ;नौ हज़ार छः सौ) रूपय पर समाप्त हुयी।
पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी ने बताया कि पालिका सीमान्तर्गत स्थित चार पोखरियों की नीलामी मत्स्य पालन हेतु पांच वर्षीय पट्टे पर की गयी है। जिससे पालिका की आय में वृद्धि होगी। बोलीदाताओं से पालिकाध्यक्ष ने कहा कि आप पट्टे की शर्ताें का पूर्ण रूप से पालन करना सुनिश्चित करें। उपरोक्त बोली बोलीदाताओं के अतिरिक्त पालिकाध्यक्ष-मु0 तैयब पालकी, सभासदगण- विनोद गुप्ता, अबरार अहमद, गोरखनाथ, विनय सिंह, सभासद प्रतिनिधि राजीव सैनी, नसीम अख्तर एवं गुफरानुल हई, आदर्श त्रिपाठी आदि के मौजूदगी में सम्पन्न हुयी

