मऊ, महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा
सम्मान व स्वालंबन के लिए मिशन शक्ति का विजय राजभर,गरिमा यादव ने किया उद्घाटन महिलाओं एवं बालिकाओ की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए 'मिशन शक्ति' का उद्घाटन मा0 विधायक घोसी विजय राजभर, मिशन शक्ति की नोडल अधिकारी श्रीमती गरिमा यादव आई0ए0एस0, जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल एवं पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चन्द्रभान द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कलेक्टेट सभागार में किया गया।
उक्त अवसर पर मा0 विधायक द्वारा नारी सशक्तिकरण, नारी सम्मान महिलाओं, बालिकाओ तथा बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के सम्बन्ध में बताया गया कि कार्यपालिका, न्यायपालिका, शासन, प्रशासन सभी लोग इसमें कार्य कर रहें है फिर भी माहिलाओं के प्रति घटनाओं का सिलसिला निरन्तर बढ़ रहा है इसको रोकने के लिए हम सभी को इसके प्रति लोगो को जागरूक करना होगा और मिलकर रोकना होगा। उन्होने बताया कि अगर घर की बेटी, बहन अपने परिवार को समझायें कि जिस प्रकार आप हमें सम्मान देते है उसी प्रकार सभी बहन, बेटियों को सम्मान दे ंतो निश्चित रूप इस समाज में एक बड़ा सुधार होगा।
उक्त अवसर पर नोडल अधिकारी श्रीमती गरिमा यादव आई0ए0एस0 द्वारा बताया गया कि मिशन शक्ति का मकसद यह है कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान हो। शारदीय नवरात्र से वासंतिक नवरात्र तक चलने वाले इस अभियान को नारी सम्मान के लिए जन आंदोलन का रूप दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है और यह बहुत ही ताकतवर है। उन्होंने इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर पूरी तत्परता के साथ पूरा करने के निर्देश दियें। उन्होनें कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन तथा महिला अपराध तथा बाल अपराध के संबंध में जागरूकता पैदा करें। इस अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्म निर्भर बनने का प्रशिक्षण, सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति जागरूक करें।
उक्त अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा व अपराधों की रोकथाम हेतु हिंसा के प्रकरण में दण्ड के प्रावधानों के संबंध में लोगो को जागरूक करें कि अगर को अपराध करता है तो उसके लिए क्या सजा हो सकती है। उन्होने कहा कि महिलाओं के प्रति लोगो की सोच को बदलने के लिए हमें निरन्तर कार्य करना चाहिए तथा बताया गया कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा बहुत सारी योजनाए चलायी जा रही है जो महिलाओं के लिए कल्याणकारी है। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि केन्द्र एवं राज्य सरकार महिलाओ के लिए जो योजनाएं चल रही है उसको प्रत्येक लाभार्थियों तक पहुचांए, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न करें, अन्यथा कार्यवाही की जायेगी।
पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि यह पहल एक सामाजिक परिवर्तन का पहल है पुलिस का जो कार्य होता है व अपराध को रोकने के लिए होता है। मिशन शक्ति योजना जो शुरू हुई है यह एक महत्वपूर्ण योजना है इसका उद्देश्य यह है कि इसमें प्रत्येक विभाग मिलकर एक यूनिट के रूप में कार्य करे और एक ऐसे समाज का निर्माण करें जिसमें महिलाएं सुरक्षित रह सके तथा उनके आने-जाने में किसी प्रकार का भय न हो। उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर के बच्चों पर ध्यान दे कि उसके प्रत्येक दिन की क्या गतिविधि है तो निश्चित ही यह समाज सुधर सकता है। पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि जनपद में कोई भी व्यक्ति महिलाओं के लिए खतरा बना पाया जाता है तो उसके पोस्टर चैराहो पर लगा दिये जायेंगे। उन्होने ने कहा कि प्रत्येक विद्यालयों में एक शिकायत पेटिका रखी जाए जिसमें विद्यालय की बच्चियों द्वारा उनके आने-जाने एवं विद्यालयों के अन्दर किसी प्रकार की समस्या होती है तो वह अपना शिकायत पत्र शिकायत पेटिका में डाल सके। उक्त अवसर पर सोनी धापा बालिका इण्टर कालेज एवं अन्य विद्यालयों की बालिकाओं द्वारा नारी सशक्तिकरण के सम्बन्ध में कविता एवं गीत प्रस्तुत किया गया।
उक्त अवसर पर मा0 विधायक, नोडल अधिकारी एवं जिलाधिकारी द्वारा ए0ई0डी0 वैन एवं नूक्कड़ नाटक की टीम को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। यह वैन एवं टीम जनपद के विभिन्न स्थान पर जाकर नारी कवच, नारी सशक्तिकरण, नारी सम्मान महिलाओं, बालिकाओ तथा बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के बारें में लोगो को जागरूक करेगी।
उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, नगर मजिस्टेªट, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,
जिला प्रोबेशन अधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर, बीना राय, कौशल्या यादव, सरोज यादव महिला कास्टेबल, विनीता, रेनू, संध्या सहित महिलाए उपस्थित रहीं।

