- राजेश कुमार पाण्डेय होंगे मऊ के नए जिलाधिकारी
- मऊ के DM ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी का स्थान्तरण
- शासन ने 15 जिलों के जिलाधिकारी को हटाया
Update- राजेश कुमार पांडेय का आदेश निरस्त मऊ के नवागत डीएम अमित सिंह वंसल होंगे।
15 आईएएस अधिकारियों के तबादले:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देर रात 8 जिलाधिकारियों सहित 15 आईएएस अधिकारियों तबादला कर दिया है। इनमे से सात (7) जिलाधिकारियों को हटाते हुए प्रतीक्षारत कर दिया गया है। जिन जिलों के जिलाधकारी बदले गए हैं उनमें सीतापुर, ललितपुर, गाज़ीपुर, सुल्तानपुर, संतकबीरनगर, मऊ, मेरठ और इटावा शामिल हैं। तबादला सूची के अनुसार सन्तकबीरनगर के डीएम रहे रवीश गुप्ता को सुल्तानपुर का डीएम बनाया गया है। श्रुति सिंह को इटावा, विशाल भरद्वाज को सीतापुर ए. दिनेश कुमार को ललितपुर, मंगला प्रसाद सिंह को गाज़ीपुर, राजेश कुमार पाण्डेय को मऊ, दिव्या मित्तल संतकबीरनगर और के. बालाजी को मेरठ का डीएम बनाया गया है। मेरठ के डीएम रहे अनिल ढींगरा, सीतापुर के डीएम रहे अखिलेश तिवारी, ललितपुर के डीएम योगेश शुक्ला, मऊ के डीएम रहे ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, गाज़ीपुर के डीएम रहे ओमप्रकाश आर्या, इटावा के डीएम जितेन्द्र बहादुर सिंह व सुल्तानपुर की डीएम रहीं सी. इंदुमति जिनका सुल्तानपुर के स्थानीय विधायक से शीत युद्ध चल रहा था को प्रतीक्षारत कर दिया गया है। जल्द ही कुछ और आईएएस अधिकारियों के तबादले समीक्षा बैठक करके किये जायेंगे।