इनरव्हील क्लब ने गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार वितरण किया

मऊ --इनरव्हील क्लब की सदस्याओं ने पोषाहार विषय को ध्यान में रखते हुए आशीष नर्सिंग होम में एक कार्यक्रम आयोजित किया। सामान्यतः महिलाएं अपने स्वास्थ्य का बहुत ख्याल नही रखती। गर्भावस्था के दौरान तथा प्रसूता महिलाओं को विशेष खानपान की बहुत ज़रूरत होती है। इसी संदर्भ में आज 20 महिलाओं में गुड़, चना, सेब तथा अनार इत्यादि सामान का वितरण किया गया। अध्यक्ष डॉ रुचिका मिश्रा ने गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार का महत्व समझाया। साथ ही उन्हें सलाह दी कि वह रोज़ के सामान्य भोजन से ही अपने तथा बच्चे के स्वास्थ का ख्याल रख सकती हैं। 
कार्यक्रम में श्रीमती आशा खत्री, डॉ कुसुम वर्मा, सचिव श्रीमती पूनम गुप्ता तथा नूपुर अग्रवाल उपस्थित रहीं।