हाई कोर्ट ने उत्तरप्रदेश में हुक्का बार पर रोक लगाई !!



 उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh) में कोरोना के संक्रमण को देखते हुए अब इलाहाबाद हाईकोर्ट(Allahabad highcourt) की लखनऊ बेंच ने तत्काल प्रभाव से प्रदेश भर में चल रहे हुक्का बार (Hukka Bar) पर रोक लगा दी है। राज्य के सभी बार, रेस्टोरेंट और कैफे में चल रहे हुक्का बार बंद होंगे। कोर्ट ने मुख्य सचिव को आदेश का पालन कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही 30 सितंबर तक अनुपालन रिपोर्ट भी मांगी है। प्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। प्रतिदिन हजारों लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं।  यदि रेस्टोरेंट व कैफे में हुक्का बार(Hukka Bar) पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया तो यह सामुदायिक संक्रमण का रूप ले लेगा।