मऊ - जनपद के हलधरपुर स्थित इन्दू प्रकाश पालीटेक्निक कॉलेज में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विगत वर्षों से संस्थान के अव्वल छात्र / छात्राओं को मुख्य अतिथि मनीष कुमार राय के द्वारा पुरस्कृत किया गया। और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस समारोह में संस्थान के प्रबन्धक अखिलेश राय एवं प्रधानाचार्य असजद कमाल ने उत्तीर्ण छात्र / छात्राओं की सराहना करते हुए, उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा पुरस्कृत किये जाने वाले छात्र / छात्राएं अमरजीत कुमार मेकैनिकल इंजीनियरिंग में प्रथम स्थान , शिल्पी गुप्ता इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग में प्रथम स्थान तथा राम कुमार यादव सिविल इंजीनियरिंग मे प्रथम स्थान के साथ अन्य छात्र / छात्राए भी सम्मानित किये गये। तथा मेकैनिकल इंजीनियरिंग के छात्र / छात्राओं के द्वारा हवाई जहाज तथा टैक का माडल बनाने वाले छात्रों को भी पुरस्कृत कर उनका मनोबल बढ़ाया गया। सिविल इंजीनियरिंग के छात्र / छात्राओं द्वारा कालेज इंफ्रास्ट्रक्चर एवं पुल का माडल बनाया गया, उन्हें भी सम्मानित किया गया। और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्र / छात्राओ के द्वारा मोटर इनवर्टर, स्टेपलाइजर इत्यादि का माडल तैयार कर प्रस्तुत किया गया। जिसके लिए उन्हें भी सम्मानित किया गया।
संस्थान के प्रबन्धक अखिलेश राय ने बताया कि छात्रों के नौकरी के लिए भी संस्थान द्वारा कई कम्पनियो को प्लेसमेंट के लिए आफर किया गया हैं। अखिलेश राय ने यह भी बताया कि संस्थान के द्वारा राष्ट्रीय से अंतरराष्ट्रीय कम्पनियों तक मे अपने संस्थान के छात्र एवं छात्राओं के लिए वार्ता चल रही है, जैसे ही कम्पनियों द्वारा कैम्पस सेलेक्शन के लिए समय देती है। एक भब्य रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा। जिससे संस्थान के छात्र / छात्राओं को नौकरी के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। अखिलेश राय ने यह भी कहा कि हमारे संस्थान में सिर्फ शिक्षा ही नही दी जाती बल्कि हम एक नये समाज का निर्माण भी कर रहे हैं। इस समारोह में अखिलेश सिंह, संतवन्त, रवि एवं अन्य शिक्षकगण भी मौजूद थे।

