| Advertisement |
![]() |
| मऊ के लिए फोटो पर क्लिक कर संपर्क करें |
कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से वार्ता के दौरान जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि लॉक डाउन के दौरान नियम और शर्तों की अनदेखी कर कुछ व्यवसाई/दुकानदारों द्वारा दुकान के शटर उठाकर ग्राहकों को सामान दिए जा रहे हैं। इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही जिन दुकानों के गिरे शटर में ताले खुले पाए जाएंगे उनको भी चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दुकान के दरवाज़े व शटर में खुले ताले यह साबित करते हैं कि आप व्यवसाय कर रहे हैं। ऐसे में वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के नियमों में हीलाहवाली कर केवल व्यवसाय के चक्कर में पड़े लोगों के लिए यह कड़ा संदेश है। जिनके खिलाफ प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई का मन बना लिया है।


