| Advertisement |
![]() |
| मऊ के लिए फोटो पर क्लिक कर संपर्क करें |
मऊ : अनलॉक 2 लागू होने के बाद सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन में छूट का दायरा बढा दिया गया हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा आगामी 6 जुलाई से पिछले तीन महीनों से बन्द इंटर कॉलेजों को खोलने की इजाजत दे दी गई हैं। डीआईओएस डॉ राजेन्द्र प्रसाद द्वारा इसकी सूचना सभी राजकीय एवं अनुदानित इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को दे दी गई हैं। शासन द्वारा जारी किए गए निर्देश के अनुसार सोमवार से विद्यालय के सभी कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य होंगी। इस दौरान सभी लोग मास्क पहनकर ही कॉलेज आएंगे तथा सामाजिक दूरी का पुरा ख्याल रखेंगे। विद्यालय प्रांगड़ में प्रवेश करने के पूर्व सभी की स्क्रीनिंग भी की जाएंगी। कर्मचारियों को कॉलेज खुलने के बाद प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने को निर्देशित किया गया हैं। हालांकि, इस दौरान छात्रों को विद्यालय आने की इजाजत नहीं होंगी। उनकी कक्षाएं ऑनलाइन ही चलाई जाएगी। सरकार के अगले आदेश तक उनके कॉलेज आने पर रोक जारी रहेगी।


