दवा विक्रेता कल्याण घोसी की एक बैठक हुई सम्पन्न

Advertisement
मऊ के लिए फोटो पर क्लिक कर संपर्क करें

घोसी --दवा विक्रेता कल्याण समिति घोसी की एक बैठक अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने अपने सभी दवा व्यापारियों से निवेदन किया कि स्वंय को पहले सुरक्षित रखें और दूसरों को भी सुरक्षित के लिए कहे , अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि कृपया सभी लोग मास्क या गमछे का उपयोग करें जिससे नाक ,मुहं ढका रहे ,सेनेटाइजर का प्रयोग करते रहें एवं अपने दुकान के सामने सेनेटाइजर की एक बोतल रखें जिससे आने वाले मरीज सेनेटाइजर लगा सकें कोशिश करें कि जो लोग मास्क या गमछा से नाक, मुहं नहीं ढक कर आ रहे हैं उन्हें दवा न दें, कोरोना महामारी को देखते हुए अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि इसमें सावधानी ही सबसे बेहतर उपाय है महामंत्री निर्भय कुमार पांडेय ने कहा कि अपनी सुरक्षा अपने हाथ में है कृपया सबसे पहले अपनी सुरक्षा पर ध्यान दें, सचिव रमेश चंद्र सिंह ने कहा कि हम सभी दवा व्यापारी भी बारूद के ढेर पर खड़े हैं इसलिए सुरक्षा बहुत जरूरी है ,अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जितना भी बच सकते हैं बचने की कोशिश करें चूंकि दवा एक जीवन रक्षक है इसलिए हम अपनी दुकानों को भी बंद नहीं कर सकते ,पूरी दुकान को सेनेटाइजर करते रहें बाहर जो चैलन लगा है उसको भी सेनेटाइजर करते रहें ,वैसे तो वायरल चल रहा है लेकिन अगर सर्दी, जुकाम, बुखार का कोई भी मरीज बिना पर्चे के आता है तो उसे दवा न दें एवं उसे तुरंत सरकारी अस्पताल में भेंजे इस बैठक में संरक्षक तीर्थराज सिंह, सचिव रमेश चंद्र सिंह, महामंत्री निर्भय कुमार पांडेय, मन्त्री लालबिहारी गुप्ता, संजू बरनवाल, अनिल वर्मा, पारस नाथ मौर्य, सुनील मिश्रा, संगठन मंत्री अनुपम श्रीवास्तव ,प्रांजल मेडिकल, रविन्द्र विश्वकर्मा,सहित सभी सदस्य गण मौजूद रहे ।