एचआरडी मंत्रालय ने मंगलवार को स्कूलों द्वारा ऑनलाइन कक्षाओं के लिए दिशा-निर्देशों जारी किया।


स्कूलों की ऑनलाइन कक्षाओं की नियमित‍ता को लेकर अभिभावकों द्वारा उठाई गई चिंताओं के बाद मंत्रालय ने दिशा-निर्देश तैयार किए हैं. बता दें कि COVID-19 महामारी के बाद बच्चे ऑनलाइन कक्षाएं ले रहे हैं. इस दौरान बच्चे स्क्रीन में ज्यादा समय लगा रहे हैं. ऐसे में मांग थी कि क्लास टीच‍िंग से ऑनलाइन शिक्षण के लिए एक शिफ्ट जरूरी है। अभ‍िभावकों की चिंता को देखते हुए सरकार ने "प्रगति" नामक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन दिशा-निर्देशों में मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) ने सिफारिश की है कि प्री-प्राइमरी छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं की अवधि 30 मिनट से अधिक नहीं होनी चाहिए।

  • कक्षा 1 से 8 के लिए, मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने 45 मिनट तक के दो ऑनलाइन सत्रों की सिफारिश की है। 
  • कक्षा 9 से 12 के लिए, 30-45 मिनट की अवधि के चार सत्रों की सिफारिश की गई है।