प्रदेश में मऊ पुलिस अव्वल, जनसुनवाई में अर्जित किया प्रथम स्थान।


Advertisement
मऊ के लिए फोटो पर क्लिक कर संपर्क करें

पुलिस अधीक्षक मऊ श्री अनुराग आर्य के निर्देशन/पर्यवेक्षण में जनसुनवाई (आई0जी0आर0 एस0) समाधान पोर्टल पर प्राप्त समस्त संन्दर्भों के त्वरित एवं गुणवत्तापरक निस्तारण किये जाने के मासिक मूल्यांकन में माह जून में मऊ पुलिस शत-प्रतिशत अंक अर्जित करते हुये प्रदेश में प्रथम रैंक अर्जित किया है।
उल्लेखनीय है पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्राथमिकता के आधार पर जनसुनवाई करने तथा प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध तथा गुणवत्तापरक निस्तारण कराये जाने को लेकर मातहतों को कड़े दिशा-निर्देश जारी किये गये थे तथा कुछ दिन पूर्व ही जनसुनवाई के सम्बन्ध में विभिन्न प्रकार की नवीन व्यवस्थायें भी लागू की गयी थी।