| Advertisement |
![]() |
| मऊ के लिए फोटो पर क्लिक कर संपर्क करें |
मऊ जिले के कोपागंज ब्लाक क्षेत्र में एक प्राइवेट विद्यालय को एल वन अस्पताल बनाया गया है। जहां पर अचानक ही रविवार की सुबह में नाश्ता नही मिलने से नाराज हो कर कोरोना वायरस के पाजिटिव मरीजों ने हंगामा करना शुरु कर दिया। जिसके बाद थाने की पुलिस टीम के साथ स्वास्थ्य विभाग के लोग मौके पर पहुचें। साथ ही उन्हे बेहतर सुविधा देने का भरोसा देने का वादा किया। जिसके बाद मामला शान्त हुआ।
कोपागंज क्षेत्र में बने एल वन अस्पताल के कोरोना पाजिटिव मरीजों ने बताया कि यहां पर मरीजों के देखभाल में जमकर लापरवाही की जा रही है। खाने पीने के साथ ही साफ सफाई के प्रति कर्मचारी बेहद लापरवाह है। इतना ही नही शिकायत करने पर मरीजों के साथ बुरा व्यवहार किया जा रहा है। यहां पर गर्भवती मरीजों के साथ ही अन्य बिमारियों से भी ग्रसित लोग भर्ती है। जिनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाङ किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार की सुबह 10 बजे तक नाश्ता नही दिया गया। जिससे नाराज हो कर सभी पाजिटिव मरीजों ने हंगामा करना शुरु किया। साथ ही मरीजों ने इसका वीडियों बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिलहाल हंगामें की जानकारी मिलते ही थाने की पुलिस के साथ एल वन अस्पताल के प्रभारी और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुची और मरीजों को शान्त कराया।जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के द्वारा बताया गया कि 80 रुपये में पुरे दिन के खाने पीने का मेनू है। इसी में सुबह का नाश्ता और दोपहर का भोजन, शाम का नाश्ता फिर रात का भोजना देना है। इसलिए खाने का मेनू कार्ड आप लोगों को उपलब्ध करा दिया जायेगा। उसी के हिसाब से नाश्ता और खाना आगे से मुहैया कराया जायेगा। इस पर मरीजों ने अपनी सहमति दी। जिसके बाद मामला शान्त हुआ।

