अमित मदेशिया को मिला फ्रांस का जूरी आमंत्रण, किया मऊ जनपद का नाम रोशन

                                                 
Advertisement
मऊ के लिए फोटो पर क्लिक कर संपर्क करें

    मऊ--फ्रांस की कान शहर में आयोजित होने वाले 93 वीं ऑस्कर अवॉर्ड कार्यक्रम के लिए मऊ शहर के अमित मद्धेशिया को जूरी हेतु आमंत्रण मिलने से सभी शुभचिन्तको मे हर्ष व्याप्त है। ज्ञातव्य हो कि जूरी की सूची मे भारत वर्ष से दि सिनेमा ट्रैवलर्स डाकुमेंटरी फिल्म की सफलता के लिए अमित मद्धेशिया गुलाबी गैंग से निशिता जैन जोधा अकबर के लिए नीता लूला व गली बॉय के लिए नंदिनी श्री कांत व विश्व प्रसिध्द लेखिका नैनीता देसाई व विशाल आनंद व नायक ऋतिक रोशन व नायिका आलिया भट्ट भी इसी समारोह मे बतौर जूरी आमंत्रित किये गये हैं।


 अमित के इस सफलता से समुचा समाज गदगद है। इस अवसर पर अमित के पिता डॉ राम गोपाल गुप्ता ने बताया कि अमित बचपन से ही बहुत उच्च सोच का रहा है। आज उसके सकारात्मक सोच और कठोर परिश्रम तथा ईश्वर की कृपा व सभी के आशीर्वाद का फल है कि वह नित्य प्रति सफलता की तरफ बढ़ रहे है। आज कई इंटर नेशनल व दर्जनों राष्ट्रीय स्तरीय पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। 2017 मे राष्ट्रपति पुरस्कार भी प्राप्त किया। इस अवसर पर अमित की माता मंजु मद्धेशिया से कहा कि हौसलों से उड़ान होती है न कि पंख से। अमित ने इस सिध्द कर पूरे विश्व के क्षितिज पर मऊ जनपद का नाम अंकित कर रोशन कर दिया। इस अवसर पर बधाई व शुभकामनाएं देने वालो का ताता लगा रहा।