Mau- अमृत पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने किया अपने स्कूल का नाम रोशन।

वैश्विक महामारी के संकट में आए कक्षा दसवी परीक्षा परिणाम को लेकर बच्चो क चेहरे ख़ुशी से खिल उठे |  सीबीएसई ने बुधवार को नतीजे घोषित किये | नगर में अमृत पब्लिक स्कूल के बच्चो के  परिणाम बोलबाला रहा | विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा | विद्यालय के  छात्र अनस मुस्तफा ने 98.1% अंक अर्जित  कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। इसी के साथ साक्षी सिंह ने 95.3 %, विभोर  श्रीवास्तव ने  94.8% , अंक अर्जित किया। इसी के साथ 26 बच्चो ने 90 प्रतिशत से ऊपर अंक अर्जित किया।परिक्षा फल घोषित होने पर विद्यालय के प्रबंधक श्री बी.डी सिंह ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बच्चों को मिठाइयां खिलाई  एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

टॉपर में कोई डॉक्टर , कोई चार्टर्ड अकाउंटेंट तो कोई प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहता है इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ माया सिंह ने परीक्षा परिणाम से संतुष्ट होकर दसवीं में उपलब्धि हासिल करने वाले छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह बच्चो की लगन कड़ी मेहनत और उनके माता-पिता के आशीर्वाद का परिणाम है |
Advertisement
मऊ के लिए फोटो पर क्लिक कर संपर्क करें