Advertisement |
![]() |
मऊ के लिए फोटो पर क्लिक कर संपर्क करें |
मऊ--अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल मऊ के जिलाध्यक्ष डॉ रामगोपाल गुप्त ने कहा कि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ युवा संगठन के जिला अध्यक्ष तथा सम्मानित सभासद एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रेमा राय निवासी अजहर कमाल फैजी की पुत्री सारा फैजी ने एस आर डी स्कूल से सीबीएससी की हाई स्कूल में 96.6% अंक प्राप्त करके समग्र समाज व्यापारी समाज को गौरवान्वित किया है। इस सफलता से सभी लोग गदगद है। इस अवसर पर डॉक्टर गुप्त ने कहा कि कौन कहता है की पंख से उड़ान होती है सच तो यह है की हौसलों से ही उड़ान होती है। इस कथन को सारा फैजी ने साबित कर दिया है। इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की कन्हैया लाल जायसवाल, आनंद कुमार गुप्ता , अशोक कुमार सिंह, रामअवध सिंह, सुभाष कनौजिया ,अभिषेक मद्धेशिया, सुनील यादव, गामा यादव , दिनेश यादव फैयाज अहमद, हाजी इफ्तेखार, अलंकार संजय सराफ ,अरुण जायसवाल आदि व्यापारियों ने फोन के माध्यम से सारा फैजी को ढेर सारी बधाई व आशीर्वाद दिया।