बेकिंग नयूज मऊ -
जिला अस्पताल मऊ के सामने पोखरी पर अवैध कब्जा करने वालों पर एन्टी भूमाफिया पर दर्ज हुआ एफआईआर।
नगर पालिका के तत्कालीन ईओ और चेयरमैन सहित 15 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा।
जिलाधिकारी ने जांच कर एन्टी भूमाफिया के तहत की बड़ी कार्य़वाही।
सरायलखंशी थाने में जिलाधिकारी के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा।
जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने मंगलवार की शाम को कलेक्ट्रेट के सभागार में दी। उन्होंने बताया कि शहर के इमिलिया मोहल्ला जिला अस्पताल के सामने और छात्रावास के बगल में मौजूद कुम्हारी कला की जमीन जो अभिलेखों में 120 और 122 पर दर्ज है, पर अवैध रूप से कब्जा किया गया। दर्ज मामले में आरोपित 15 लोगों में, 11 को नामजद किया गया है। लेकिन चार लोगों केे पद नाम से आरोपित किया गया है। इसमें तत्कालीन दो ईओ और दो तत्कालीन नगर पालिका चेयरमैन शामिल है। डीएम ने कब्जा की गई जमीन कुम्हारी कला थऔर पोखरी की जमीन थी । शिकायत मिलने पर इसकी जांच तहसीलदार सदर से कराई गई। इस दौरान पाया गया कि पोखरी पर 11 लोगों द्वारा अवैध तरीके से कब्जा कर निर्माण कराया गया है। पुलिस ने मामले को धारा 447, के साथ प्रीवेंशन आफ डैमेज टू पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट के तहत दर्ज किया। डीएम ने स्पष्ट किया कि नामजद किए गए लोगों को नोटिस जारी कर उनके पक्ष को सुना जाएगा।
इसके बाद अवैध निर्माण को ढहाया जाएगा। अराजी संख्या 120 पर अवैध कब्जा करने के मामले में नामजद किए गए लोगों में रामाज्ञा मौर्य पुत्र अज्ञात, साधना पत्नी रामाज्ञा, कौशल कुमार पुत्र हरिहर, भानु प्रताप पुत्र जगदीश, रामकृष्ण विशेन पुत्र अज्ञात, प्रमिला सिंह पत्नी विजय प्रताप, निर्मला पांडेय पत्नी अज्ञात, अनिल सिंह पुत्र अज्ञात, डा. राहुल राय पुत्र अज्ञात और तत्कालीन नगर पालिका परिषद ईओ और चेयरमैन नामजद किए गए। इसीक्रम में आराजी संख्या 122 में भरत सिंह पुत्र अज्ञात, मंजू सिंह पत्नी अज्ञात के साथ तत्कालीन नगर पालिका के ईओ और चेयरमैन को आरोपित किया गया।
FIR Copy- Here
