| Advertisement |
![]() |
| मऊ के लिए फोटो पर क्लिक कर संपर्क करें |
जनपद में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाला चन्द्र प्रकाश बनना चाहता है चिकित्सक।
चन्द्र प्रकाश अपने सबसे छोटे चाचा से है प्रभावित।
मऊ :---आज उत्तर प्रदेश के 10वी और 12वी क्लास का परिणाम घोषित हुआ। परिणाम घोषित होते ही छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई। चन्द्र प्रकाश यादव ने 600 पूर्णाँक में से 551 अंक प्राप्त कर जनपद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। परिणाम घोषित होते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी व बधाई सँदेश प्राप्त होने लगे..।
आइये जानते हैं एक नजर चन्द्र प्रकाश यादव के परिवार के बारे मे। चन्द्र प्रकाश यादव सभी भाई-बहनोँ मेँ सबसे छोटे हैँ इनके पिता चार भाइयों में तीसरे नंबर पर है। पारिवारिक दृष्टिगत परिवार शिक्षित व सम्मानित है। पिता के चार भाईयो में सबसे बड़े भाई स्व०उमाशंकर यादव विद्युत विभाग झारखंड में एक्स०ई०एन० के पद पर कार्यरत थे लड़के मैकेनिकल इंजीनियर व छोटी लड़की शिक्षिका के पद पर अपनी सेवा दे रहे हैं। इनके दूसरे नम्बर के भाई जनपद में ही विकास भवन में ''अर्थ एवम् सँख्या विभाग'' वाहन चालक के पद पर कार्यरत हैं। इनकी बड़ी लड़की जनपद में ही प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका है तथा दूसरा लड़का भी जनपद के रतनपुरा विकास खण्ड में ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर अपनी सेवा दे रहे हैं। अब बारी आती है चन्द्र प्रकाश यादव के पिता की जो तीसरे नम्बर पर हैँ व "सहारा इंडिया" में अभिकर्ता है। चौथे नम्बर के भाई जिनसे जनपद में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले चन्द्र प्रकाश सबसे अधिक प्रभावित रहे हैं, राम प्रकाश यादव एलआईसी में डिविजनल मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। यह भी अपने समय में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के मेधावी छात्रों में से एक रहे हैं जो । इनका लड़का भी एन.डी.ए पुणे(महाराष्ट्र) में है। चन्द्र प्रकाश यादव ने बताया कि वह अपने छोटे चाचा कि तरह परिवार ,जनपद का नाम रोशन करना चाहते हैँ व कोरोनाकाल मेँ चिकित्सकोँ की सेवा से प्रभावित होकर एक चिकित्सक बनाना चाहते हैं और जनसेवा मेँ योगदान देना चाहते हैँ।
चन्द्र प्रकाश यादव ने इस सफलता का क्रेडिट अपने माता-पिता व सभी शिक्षकोँ को दिया।


