मऊ-पूर्वांचल का धर्म व आस्था एवं विश्वास का केंद्र श्री शीतला माता धाम माता पोखरा पर व्यवस्था समिति की एक बैठक मंदिर परिसर स्थित कार्यालय में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए किया गया।
बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता तथा संचालन समिति के महामंत्री संजय कुमार खंडेलवाल ने किया। बैठक में मुख्य रूप से 8 जून से सरकार की मंशा के अनुरूप मंदिर के खोलने के संबंध में व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए विचार किया गया ।बैठक में सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि सरकार की गाइडलाइंस के अनुरूप मंदिर से घंटों को उतरवाना तथा दर्शनार्थियों को कम से कम की संख्या केवल 5 की संख्या में मंदिर तक आने और जाने का रास्ता सुनिश्चित करने की व्यवस्था की गई और सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गोले भी बनाने का कार्यक्रम प्रारंभ कर दिया गया है सबके विचारों का स्वागत करते हुए सर्वसम्मति ने यह तय किया कि प्रदेश सरकार के निर्देशों का पालन करने के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं उसके पश्चात ही मंदिर दर्शनार्थियों के लिए खोलने की व्यवस्था की जाए इसी परिप्रेक्ष्य में यह तय किया गया कि सारी व्यवस्थाएं सुदृढ़ हो जाने के पश्चात एक बैठक जल्द ही पुनः बुलाई जाएगी और उस दिन मंदिर को खोलने के लिए तिथि तय की जाएगी जब तक यह व्यवस्था सुनिश्चित नहीं हो जाती तब तक मात्र आरती पूजा ही होगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉक्टर एसएन खत्री खत्री अलक्षेंद्र मदन सिंह भरत लाल राही विजय तुलस्यान विनोद जायसवाल राम केर विश्वकर्मा राम अवध सिंह संजय वर्मा उमाशंकर चौरसिया हरे कृष्ण उपाध्याय गोविंद दास मद्धेशिया दयाशंकर गुप्ता हरि किशोर मोदी एसपी अग्रवाल इंजीनियर विरेंद्र कुमार अखिलेश राय डॉक्टर रामगोपाल गुप्ता आदि सदस्य व पदाधिकारी मौजूद रहे।

