मऊ --अब कोरोना की जांच जिले में ही होगी - टीबी की भी जांच होगी-- सीएमओ



मऊ,-- कोरोना की जांच आने वाले कुछ दिनों में जिले में ही संभव हो सकेगी, इसके साथ टीबी की भी जांच उसी मशीन के जरिये संभव हो सकेगी ।  
ट्विन माड्यूल ट्रूनॉट मशीन प्रदेश के 55 जनपदों में पहुंच गयी है। अगले एक  या दो  दिन के भीतर मऊ में यह मशीन कार्य करने लग जाएगी। जिससे कोरोना संभावित मरीजों के साथ ही क्षय रोगियों की भी जांच आसानी से हो सकेगी। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सतीश चंद्र सिंह ने बताया कि मशीन के स्टालेश और उसके ट्रेनिंग का कार्य चल रहा है जल्द ही मशीन अपना कार्य शुरू कर देगी।


सीएमओ ने बताया कि इस मशीन को जिला अस्पताल में लगाए जाने के बाद कोविड-19 के मरीजों की जांच और उनकी रिपोर्ट आने में समय की काफी बचत होगी और जांच प्रक्रिया में तेजी आएगी। इस मशीन से कोविड-19 के संभावित मरीजों की जांच जनपद में ही हो सकेगी। जरूरत पड़ने पर मरीज पॉजिटिव पाए जाएंगे उसकी रिपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए वाराणसी स्थित बीएचयू भी भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मशीन के संचालन के लिए जिले में तैनात लैब टैकनीशियन का प्रशिक्षण कार्य चल रहा है जिससे कि इसका संचालन सही तरीके से किया जा सके।