राष्ट्रीय लोक कलाकार मंच के मंडल प्रबुद्ध प्रकोष्ठ सदस्य से मनोनीत हुए श्री मधुकर अमित


उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की धरती से शान बने मधुकर अमित जी को राष्ट्रीय लोक कलाकार मंच द्वारा वाराणसी मंडल के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ सदस्य के पद को सौंपा गया लाखों करोड़ों की भीड़ से निकले यह शास्त्रीय गायक ,पार्श्व गायक व संगीतकार से उम्मीद की जाती है कि यह अपने पद को गौरवान्वित करने का प्रयत्न करेंगे लाखों दिलों की धड़कन बन चुके श्री मधुकर अमित जी को उनके पद के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अच्छे लाल सोनी जी राष्ट्रीय महासचिव नौशाद खान जी की संस्तुति पर माननीय संयोजक श्री संदीप मिश्रा जी, माननीय प्रदेश समन्वय समिति प्रमुख श्री आनंद निगम जी व माननीय बिहार प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित सिंह जी एवं श्री अनिल त्रिपाठी जी राष्ट्रीय मार्ग दर्शक प्रमुख के अनुमोदन से----
श्री मधुकर अमित जी को वाराणसी मंडल प्रबुद्ध प्रकोष्ठ सदस्य के पद पर नियुक्त किया जाता है आशा की जाती है कि आप अपने संगठन के प्रति दायित्व निर्वाह एवं कर्मठता के साथ कार्य करेंगे एवं राष्ट्रीय लोक कलाकार मंच को जमीनी स्तर से मजबूत बनाने में अपना पूरा योगदान देंगे यह सामाजिक संगठन आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।