मऊ। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिद्वार राय की अध्यक्षता में शुक्रवार को शोक सभा का आयोजन हुआ। जनपद के तीन समाचार पत्रों के पत्रकारों के परिजनों की मृत्यु पर मऊ की पत्रकारिता जगत में शोक व्याप्त है। जनपद का हर एक पत्रकार अपने साथी पत्रकारों के प्रियजनों के देहावसान पर शोकग्रश्त हैं। पत्रकारों ने एक सभा कर दो मिनट का मौन रखते हुए जनपद के मान्यता प्राप्त पत्रकार सुधाकर पांडेय, दैनिक हिंदी अखबार के पत्रकार भारतेन्दु मिश्रा और जनसंदेश के पत्रकार रविकर यादव के प्रियजनों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से दुआ मांगी और इस दुःख की घडी में पत्रकारों को सम्बल प्रदान करने की कामना की। शोक सभा में ग्रापए के महामंत्री प्रदीप सिंह, प्रेस क्लब के अध्यक्ष नागेंदर राय, विनोद सिंह, संजय राय, लोकेश अवधराज सिंह, आनन्द गुप्ता, ऋषिकेष पाण्डेय, प्रवीण राय, प्रवीण श्रीवास्तव, आलोक कुमार, अशोक यादव, रामभुवल यादव एवं अशरफ, अनिल शर्मा आदि पत्रकार बंधू मौजूद रहे।
मऊ--पत्रकारों के परिजनों के देहावसान से शोकाकुल हुए जनपद के पत्रकार।