मऊ-हिंदू युवा वाहिनी ने चीन का ध्वज व राष्ट्रपति सी जिनपिंग का प्रतीकात्मक चित्र जलाया

 मऊ--पूर्वी लद्दाख के गलवन क्षेत्र में चीनी सैनिकों द्वा रा भारतीय सेना पर किए गए हमले से आक्रोशित हिन्दू युवा वाहिनी जनपद मऊ के कार्यकर्ताओं ने नगर के बाल निकेतन तिराहा पर चीन के ध्वज व राष्ट्रपति सी जिनपिंग का प्रतीकात्मक चित्र जलाया।
उक्त अवसर पर जिला संयोजक अजय सिंह ने कहा कि चीन भारत के खिलाफ सदैव षड्यंत्र रचता रहा है जबकि उसका पूरा ब्यापार भारत पर ही निर्भर है।हमारे लगभग 20 जवानों का बलिदान चीन को बहुत महंगा साबित होगा।भारतीय सेना पर पूरे देश को गर्व है हम सबको भारतीय सेना पर पूर्ण विश्वास है कि चीन को ईंट का जवाब पत्थर से मिला है और आगे भी मिलेगा।ये नए युग का भारत है जो किसी को छेड़ता नही है लेकिन अगर उसे कोई छेड़े तो उसे छोड़ता भी नही है।डॉ मिथलेश ने कहा कि शहीद हुए सभी जवानों को हम भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं साथ ही भारत सरकार से आग्रह करते हैं कि भारत के अंदर चीनी सामानों पर पूर्ण रूपेण प्रतिबन्ध लगाए व चीन को हर मोर्चे पर मुहतोड़ जवाब दें।
राजीव मौर्य ने कहा कि सभी देशवासी चीनी सामानों का बहिष्कार करें।उक्त अवसर पर मुस्कान पाण्डेय, जितेन्द्र गुप्ता,शशिकान्त कुशवाहा,हिमांशु वर्मा,आदि उपस्थित रहे।