| Advertisement |
![]() |
| मऊ के लिए फोटो पर क्लिक कर संपर्क करें |
मऊनाथ भंजन मऊ। पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी ने यू0पी0 बोर्ड-2020 हाई स्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षा में ज़िले में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के साथ-साथ सभी सफल छात्र-छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी तथा सभी सफल विद्यार्थियों के उज्जवल एवं सुनहरे भविष्य की कामना की है।
अपने शुभ सन्देश में पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी ने कहा कि जिस तरह छात्र-छात्राओं नें इन बोर्ड परीक्षाओं के माध्यम से अपनी जिन्दगी के एक अहम चरण में सफलता अर्जित की है। मुझे उम्मीद है कि इसी तरह भविष्य में भी वे पूरी लगन और मेहनत से निरन्तर आगे बढ़ते हुए जिन्दगी के हर क्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे और अपने स्कूल, शहर के साथ-साथ प्रदेश एवं देश के नाम गौरवान्वित करेंगे। श्री पालकी ने परीक्षा में अपेक्षित परिणाम प्राप्त नहीं कर पाने वाले छात्र-छात्राओं को बिना निराश हुए पूरे धैर्य, हिम्मत और मेहनत के साथ-साथ निरन्तर अध्ययन की प्रेरणा दी और कहा कि असफलता ही सफलता की कुंजी है इसलिये वे नई ऊर्जा और उत्साह के साथ तैयारी का संकल्प ले। उन्हें परीक्षा सहित जीवन में सफलता निश्चित मिलेगी। हम सफल होने वाले सभी विद्यार्थियों के उज्जवल एवं सुनहरे भविष्य की कामना करते है।


