बुनकरों के लिए जान तक दे देंगे : हाजी हबीबुल्लाह टांडवी
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर पहली बार पहुंचे मदरसा हंफिया अहले सुन्नत बहरुल उलूम कमेटी ने किया स्वागत
आज मदरसा बहरुल उलूम के नायब प्रबंधक हाजी हबीबुल्लाह टांडवी जी को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना अभियान का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा बनने पर मदरसा कमेटी के अब्दुलरहमान शम्सी व फ़ैयाज़ अहमद द्वारा माल्यापर्ण व बुके देकर किया गया स्वागत इस स्वागत समारोह का संचालन सलाउद्दीन सादिर ने किया और आबिद रजा द्वारा स्वागत में नज़्म पेश किए स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हाजी टांडवी ने सबका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है उसे मैं पूरी लगनशीलता से करूँगा और मा0 प्रधानमंत्री महोदय द्वारा जो भी जनहित की योजना चलाई जा रही हैं उसे मैं अपने अल्पसंख्यक समाज के बीच जाकर अवगत कराऊँगा और बुनकरों के उन्नति के लिए हम हमेशा कार्य करूँगा इस कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी गुलज़ार अहमद ने किया इस मौके पर मु0अशरफुल हसन शम्सी, अमरनाथ मद्धेशिया, गामा यादव, दीपक गुप्ता, आदेश श्रीवास्तव, वेद गुप्ता, गौरव गुप्ता,आदि दर्जनों लोग सोशल डिसटेनिंग का पालन करते हुए किया

