मऊ ---अपूर्णीय सांगीतिक क्षति , ख्यातिप्राप्त संगीतकार धनंजय मिश्रा का आकस्मिक निधन

अपूर्णीय सांगीतिक क्षति
ख्यातिप्राप्त संगीतकार धनंजय मिश्रा का आकस्मिक निधन----

 मऊ - श्री धनंजय मिश्रा पंडित देवनाथ संगीत महाविद्यालय निजामुद्दीनपुर मऊ के वरिष्ठ संगीत साधक व भोजपुरी सिनेमा जगत के जाने माने संगीतकार थे। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में कई सुपरहिट फिल्मों में संगीत का निर्देशन किया है ।दिनेशलाल यादव निरहुआ,खेसारीलाल,पवन सिंह,इत्यादि कलाकारों के साथ बहुत सी फिल्मों में संगीत निर्देशन दिया है। मुम्बई में ही अचानक हृदय की गति रूक जाने से उनका निर्धन हो गया। पंडित देवनाथ संगीत महाविद्यालय के केंद्राध्यक्ष पंडित गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि धनंजय मिश्रा उनके बहुत ही प्रिय शिष्य थे।साथ ही प्रशिक्षक व शास्त्रीय व उपशास्त्रीय गायक ब्रजेन्द्र त्रिपाठी व समस्त महाविद्यालय परिवार दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है साथ ही शोकाकुल परिवार को इस दुःखद घड़ी में असह्य पीड़ा सहन करने के लिए प्रार्थना करता है।