इंदारा जंक्शन पर मिला महिला का सिर कटा शव।



कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा जंक्शन पर मंगलवार की सुबह एक अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने महिला का सिर कटा शव देखकर हो हल्ला मचाया। ट्रेन की चपेट में आने के कारण महिला के सिर के कई टुकड़े हो गए। जिसके चलते शव की पहचान नहीं हो सकी। सूचना मिलने पर पहुंची जीआरपी द्वारा शव की पहचान न होने पर महिला की शव को मर्चरी में रख दिया दिया। रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन से लगभग 100 मीटर की दूरी पर पड़ा मिला।