मऊ के टाप 5 सूची में छात्र और छात्राओं को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित।


Advertisement
मऊ के लिए फोटो पर क्लिक कर संपर्क करें

आज माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षा 2020 के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के जनपद मऊ के टॉप 5 सूची में स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को माननीय जिलाधिकारी श्री ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी जी एवं श्री राजेंद्र प्रसाद यादव जी जिला विद्यालय निरीक्षक मऊ ने कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मानित किया। मेरा विद्यालय डीएवी इंटर कॉलेज मऊ ,जनपद - मऊ का एकमात्र अनुदानित कॉलेज है, जिसने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में टॉप 10 सूची में स्थान बनाया। इसके लिए मुझे माननीय जिलाधिकारी महोदय एवं जिला विद्यालय निरीक्षक मऊ श्री राजेंद्र प्रसाद यादव जी द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री मनोज तिवारी वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक शिक्षा अभियान, श्री मुरलीधर यादव, डॉ सतीश चंद्र सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी, श्री रमेश यादव, श्री राजेश कनौजिया आदि उपस्थित थे।

देव भास्कर तिवारी
प्रधानाचार्य
डीएवी इंटर कॉलेज मऊ