निगरानी समिति की बैठक हुई सम्पन्न, कोरोना वायरस से कैसे बचे की दी लोगों को जानकारी
मऊ ---वैश्विक महामारी corona_19 को लेकर जिलाधिकारी मऊ ने नगरपालिका के सभी वार्डो में निगरानी समिति का गठन किया है। आज वार्ड नंबर 41 की सभासद शाहिना अरशद जमाल के आवास मस्कन पर बैठक सम्पन्न हुई।
चूंकि चेयरमैन साहिबा कि तबियत ठीक नहीं थी इसलिए बैठक की अध्यक्षता मेरे द्वारा की गई। हालांकि जो निगरानी समिति बनाई गई है उसका अध्यक्ष मुझको ही नामित किया गया है। और सदस्यों में अली अहमद, झब्बर, इसहाक, आसिफ, दानिश, शमशाद, मंज़र, और सादिक को वार्ड में सदस्य बनाया गया है।
बैठक में नगरपालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक नरेंद्र कुमार, जिला समनवयक (SBM) मनीष कुमार सिंह तथा (DPM), पियुष सिंह इत्यादि लोगो ने संबोधित किया।
Corona virus के बचाव के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। निगरानी समिति के सदस्यों के अतिरिक्त वार्ड के कुछ जिम्मेदारों को भी आमंत्रित किया गया था, उन लोगों ने भी हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया।
इस बैठक में अबुल्लैस, वासी अहमद, इश्तेयाक, शहजादे, इनामुल्हक, दानिश, नौशाद, हनजाला इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

