मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है रक्त दान महादान इसी तर्ज पर कार्य कर रही है मऊ रोटी बैंक टीम

                         
   मऊ -आज पूरा देश कोरोना वायरस के वैश्यविक महामारी का दंश झेल रहा है और पूरा देश लॉक डाउन है ऐसे में कल देर रात रोटी बैंक के अध्यक्ष अभिषेक मद्धेशिया जी पर घोसी निवासी जे, के, चौहान ( फ़िल्म अभिनेता ) जी का फ़ोन आया कि शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में लखीपुर घोसी निवासी किरण देवी का डिलेवरी होनी थी परिवार के सदस्यों ने दो यूनिट ब्लड दिया किंतु बच्चें को बचाया नही जा सका और महिला को बचाने के लिए एक यूनिट ब्लड की तत्काल आवश्यकता है इसकी जानकारी मिलने पर तुरंत रोटी बैंक अध्यक्ष ने, रोटी बैंक के एम डी अमरनाथ जी को सूचित किया ,बिना देर किए अमरनाथ ने कोषाध्यक्ष गौरव गुप्ता जी को लेकर फातिमा हॉस्पिटल पहुचे और अपना ब्लड दिया जिससे उस महिला की जान बच गई,महिला के परिवार वालो ने मऊ रोटी बैंक टीम का आभार व्यक्त किया और कहाँ की हमारा परिवार हमेशा रोटी बैंक का ऋणी रहेगा