आज विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर शारदा नारायन हॉस्पिटल व इण्डियन मेंडिकल एसोशिएसन के संयुक्त तत्वावधान में एक जन जागरूता कार्यक्रम का अयोजन किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए शारदा नारायन हास्पिटल के डायरेक्टर एवं चेयरमैन डॉ संजय सिंह ने कहा कि विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर हमें तम्बाकू के सेवन की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है। तम्बाकू मुद्दा एक महत्वपूर्ण मुद्दा है और इसका समाधान किया जाना चाहिए तथा नियमित अंतरालो पर इसके बारे में जागरूकता का प्रचार प्रसार किया जाना चाहिए। पल पल मौत की तरफ ले जाने वाली वस्तुओ से हमें दूर रहना होगा। दुनिया में भारत तीसरी सबसे बड़ा तम्बाकू उत्पादक और उपभोक्ता है इसके परिणाम स्वरूप, भारत में 6 लाख लोगो की मौत धूम्रपान के कारण होती है। विश्व तम्बाकू निषेध के अवसर पर हमें तम्बाकू सेवन की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है। विश्व स्वास्थ संगठन के अनुसार ,विश्व के कुल धूम्रपानकर्ताओ में से 12 प्रतिशत धूम्रपानकर्ता भारत में है।
इस अवसर पर आई0एम0ए0 मऊ द्वारा कैसर को हरा कर जीन्दगी का जंग जितने वाले एडवोकेट श्री अजय कुमार सिंह को अंग वस्त्र व मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया।
अन्त में शारदा नारायन हास्पिटल के क्रिटिकल केयर स्पेश्यिलिस्ट डा0 सुजित सिंह ने बताया कि तम्बाकू में पाये जाने वाला निकोटिन से शरीर के विभिन्न अंगो पर काफी नुकसान पहुचता है, जिससे शरीर के कई अंगो को क्षति पहुचती है। तम्बाकू एक धीमा जहर है, जो सेवन करने वाले व्यकित को धीरे धीरे करके मौत के मुह में धकेलता है,पहले इसकी शुरूआत शौकिया होती है फिर इसकी आदत पड़ जाती है और फिर उसके बाद मजबूरी हो जाती है, इसलिए हमें लोगो को इसके प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर , डा0 राहुल कुमार, आई0एम0ए0 सचिव डा0 सी0एस0 साहनी , डा0 सतीश,डा0 गुलाम, शिवकुमार सिंह ,मनीष शर्मा,आलोक सिंह, आदि लोग मौजूद थे।

