घोसी कोतवाली के परिसर में रविवार को सीओ अभिनव कन्नौजिया की अध्यक्षता में ईद पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई।जिसमें सभी के हाथों को सेनेटाइज करने के साथ साथ सोशल डिस्टेंशिंग का पालन किया गया।सभी से ईद को घरो में ही ईद की नमाज अदा करने व लाक डाउन के आदेश को मानने की अपील किया गया। तभी सभी को ईद की बधाई दी गयी।
सीओ अभिनव कन्नौजिया ने कहा कि देश के साथ विश्व मे कोरोनो के संक्रमण से लोग परेशान है।इसके दवा का ईजाद न होने से बचाव ही बचने का रास्ता है।इसको लेकर सभी तरह के धार्मिक, सामाजिक गतिविधियों बन्द है।आप सभी अपने परिवार के साथ देश हित मे ईद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से अपने अपने घरों में ही मनाए।घरो पर ही ईद की नमाज को अदा करे।सोशल डिस्टेंशिंग का पालन करे।
कोतवाल सच्चिदानंद यादव ने कहा कि ईद भाईचारे, मोहब्बत का पैगाम देता है।कोरोनो संकट के समय आप सभी लॉक डाउन का पालन करे।घरो में ही रहकर ईद पर्व को मनाए।अपने को सुरक्षित रहकर दुसरो की भी सुरक्षा करे,यही हम सबकी अपील है। इस बैठक में हाफ़िज नासिर, लाल बिहारी गुप्ता, प्रधान शम्स तबरेज आलम,वसी उल्लाह, हाजी शकील,मो0 आकिब, जावेद भाई, नफीस अहमद, उप निरीक्षक अनिल द्विवेदी, जागेश्वर सिंह,सहित आदि दर्जनों पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

