रतनपुरा- चौकी प्रभारी रतनपुरा हुए सम्मानित

पुलिस अधीक्षक ने चौकी प्रभारी रतनपुरा
को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
रतनपुरा (मऊ)।कोविड 19 में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने के लिए पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने रतनपुरा आउटपोस्ट पुलिस चौकी प्रभारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।
  उल्लेखनीय है कि कोविद 19 के संक्रमण रोकथाम हेतु भारत सरकार द्वारा 24 मार्च 2020 से घोषित लाक डाउन गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित कराने में रतनपुरा आउटपोस्ट पुलिस चौकी के प्रभारी शिवमूर्ति तिवारी ने अत्यंत कठोर परिश्रम, लगन, विशेष रूचि लेकर आम जनों को जागरूक किया है।
यही नहीं श्री तिवारी ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान किया। तथा विकट परिस्थितियों में मानवता की सेवा करने में उल्लेखनीय प्रयास किया है। जिससे पुलिस की छवि उज्जवल हुई है ।उन्हें इस तरह के उत्कृष्ट एवं साहसिक कार्य करने के निमित्त पुलिस अधीक्षक ने उनके कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। चौकी प्रभारी शिवमूर्ति तिवारी को पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के जनपदीय महामंत्री रामाश्रय मौर्य, उत्तर प्रदेश सरकार में माटी कला बोर्ड के सदस्य हरेंद्र कुमार प्रजापति हरिनिवास पाडेंय जगत नारायण सिंह विपिन वर्मा डॉ अभिमन्य
सिंह ,सुरेश कुमार श्रीवास्तव, व्यापार मंडल अध्यक्ष राम नारायण साहू, व्यापार मंडल के जनपदीय संगठन मंत्री फतेह बहादुर गुप्त ,शेषनाथ राम, राहुल मौर्य, नितिन गोंड डॉक्टर के के पांडे आरटीआई एक्टिविस्ट चंद्रमा प्रसाद गुप्त इत्यादि प्रमुख हैं।