मऊ -- घोसी के सांसद अतुल राय ने पूरा किया वादा, सेवई, ब्रेड, चीनी, कपड़े, राशन पा कर हुए बच्चे खुश और कहा अब मनियह ईद




मऊ जनपद के अलीनगर करीमाबाद इंदारा कोपागंज अदरी चमनबाजार करहा, सरवा, मोहम्मदाबाद गोहना, घोसी व सदर में 1200 परिवारो को कपड़े सेवईयां चीनी ब्रेड इत्यादि वितरित की गई ,
इस संबंध में सांसद अतुल राय के प्रतिनिधि गोपाल राय ने बताया कि सांसद जी का मानना है कि छोटे बच्चे की मुस्कुराहट कोरोना या लॉक डाउन के चलते कम न होने पाएं क्योंकि छोटे बच्चो को तो बस इतना पता होता है कि त्योहारों में नये कपड़े मिलते है ,चुंकि लॉक डाउन के कारण बहुत से परिवारो के जीवन यापन पर असर रोजगार ब्यवसाय के बाधित होने से पड़ा है , उन परिवारों की ईद फीकी न पड़ जाये इसलिए आज उन परिवारों को कपड़ो के साथ साथ सेवईयां ब्रेड चीनी व अन्य सामग्री वितरित की गई , इस कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष राजविजय , संजय सिंह , गोलू व अमित राय आदि लोग उपस्थित थे।