पुलिस अधीक्षक ने की सर्किल मधुबन की समीक्षा बैठक

                          पुलिस अधीक्षक मऊ श्री अनुराग आर्य द्वारा सर्किल मधुबन की बिन्दुवार समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस कार्यालय जनशिकायत से प्राप्त लम्बित प्रार्थना पत्रों, निस्तारित विवेचनाओं, महिला व पोस्को एक्ट से सम्बन्धित अभियोगों, लम्बित एसआर, एसआर/नान एसआर वांछितों, निरोधात्मक कार्यवाहियों, एनबीडब्लू में कार्यवाही, जमानत सत्यापन, टाप-10 अपराधियों के चिन्हीकरण एवं कार्यवाही, जेल से छूटे अपराधियों की मानिटरिंग, लाकडाउन के दौरान जेल से छूटे अपराधियों की मानिटरिंग, वाहन सीज/चालान, गैंग पंजीकरण हेतु चिन्हित अपराधियों की सूची, 2015 से अब तक गैंगेस्टर एक्ट के अभियोगों, गैंगेस्टर एक्ट के तहत चिन्हित मामलों, लम्बित विवेचनाओं, व ईद की तैयारियों को लेकर गहन समीक्षा की गयी तथा *निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिये गये-*
*1.* महिला सम्बन्धी अपराधों में अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही न किये जाने को लेकर कड़ी फटकार लगायी गयी।
*2.* गोवंश तस्करी में अभियुक्तों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
*3.* लम्बित विवेचनाओं के निस्तारण हेतु अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
*4.* हिन्दू-मुस्लिम के मध्य विवदों को त्वरित गति से निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
*5.* अभ्यासतन अपराधियों के विरुद्ध गैंग पंजीकरण एवं हिस्ट्रीशीट खोलने हेतु निर्देशित किया गया।
*6.* टाप-10 अपराधियों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
*7.* जेल से छूटे अपराधियों पर निरंतर सतर्क दृष्टि बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया।
*8.* अपराधियों के फर्जी जमानतदारों को चिन्हित कर कठोर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
*9.* लाकडाउन के दौरान घटित घटनाओं में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
*10.* लम्बित प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्ण तथा अतिशीघ्र निस्तारित किये जाने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया।
*11.* निकट भविष्य में ग्राम प्रधानी के चुनाव को लेकर व्याप्त कसीदगी तथा अराजकतत्वों को चिन्हित कर कठोर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
*12.* माह रमजान में भ्रमणशील रहकर सतर्क दृष्टि रखने हेतु निर्देशित किया गया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी मधुबन श्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह यादव, निरीक्षक संजीव कुमार दूबे प्रभारी निरीक्षक मधुबन, उपनिरीक्षक रुपेश कुमार सिंह थानाध्यक्ष हलधरपुर व उपनिरीक्षक राजेन्द्र मिश्रा वाचक पुलिस अधीक्षक आदि उपस्थित रहे।