12 मई को सूरत से मऊ में आएंगे 1205 यात्री, अकेले मऊ जनपद के 902 प्रवासी।


मऊ। सूरत (गुजरात) से 11 मई को चलकर मऊ जँ. पर आगामी 12 मई को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से 1205 यात्री पहुचेंगे। खास बात यह है कि इस ट्रेन में अकेले मऊ जनपद के 902 यात्री शामिल हैं। इसके साथ ही आजमगढ़ के 286, गोरखपुर 14, बलिया एक सिद्धार्थनगर एक और एक यात्री के जनपद का पता नहीं चल पाया है। इस तरह से सबसे अधिक मऊ के 902 यात्री प्रवासी आएंगे। जिनको जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण व आवश्यकता पड़ने पर कोरोन्टाइन करा कर ही घर भेजा जाएगा। यह जानकारी जनपद के जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने प्रेस वार्ता के दौरान दी।