मऊ - शब-ए-बारात के मद्देनजर आज शहर के ओलमा की एक मीटिंग दारूलओलूम मदरसे में आयोजित की गई, जिसमें कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए लोगों से घरों में रहने और कहीं पर भीड़ एकत्रित ना करने की अपील की गयी।
हेलाल कमेटी के अनुसार शब-ए-बारात 9 अप्रैल दिन गुरुवार को है, इस के मद्देनजर शहर के ओलमा ने कहा है कि लाकडाउन का सभी लोग पालन करें और कब्रिस्तान ना जाकर घरों में ही इबादत और दुआ का एहतेमाम करें, प्रशासन हम सब की सुरक्षा व सेहत के लिए ही यह प्रयास कर रहा है इसलिए प्रशासन का सहयोग करें।
मीटिंग के अंत में देश की सुरक्षा और बीमारी से बचाव के लिए दुआ भी की गई
इस अवसर पर विशेष रूप से मौलाना मुफ्ती अनवर अली, मौलाना अहमदुल्लाह, मौलाना अब्दुल अलीम, मौलाना अनवर रशीद, मौलाना खुर्शीद अहमद, मौलाना इफ्तिखार अहमद, मौलाना कारी मसीहुर्रहमान, मौलाना अज़ीज़ुर्रहमान, डाक्टर मसूद अहमद व मीडिया इंचार्ज मोलवी नोमान अनवर आदि उपस्थित रहे।
