मऊ -- नर सेवा ही नारायण सेवा-- रोटी बैंक



 मऊ ----मऊ रोटी बैंक निरंतर जरूरतमंदों कि सेवा करते हुए उन्हें जरूरी राहत सामग्री मुहैया करा रही है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाने में आज सिंधी समाज के गुरु संत ईश्वर दास सिन्धी बाबा, गौशाला तजोपुर मऊ ने जरूरतमंद परिवारों को राशन उपलब्ध कराने के लिए 20 किलो दाल , 75 किलो चावल एवं 175 किलो आटा का सहयोग दिया रतनपुरा ग्राम के संदेश सिंह जी के द्वारा 88 किलो गेंहू ,शहर के मशहूर सर्राफा व्यवसायी विजय सर्राफ़ जी के द्वारा 2000 रु सिंधी कॉलोनी के रवि छतेजा जी के द्वारा 25 किलो चावल 25 किलो आटा देकर हमारी संस्था मऊ रोटी बैंक की हौसला अफजाई की। मऊ रोटी बैंक की टीम सदैव आपकी आभारी रहेगी।
मऊ रोटी बैंक ने लगातार चौतीसवे दिन जरूरतमंद परिवार को राशन एवं राहत सामग्री उपलब्ध कराई।