मऊ-- अल-फारान एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी ने दी सहायता राशि

अल-फारान एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी ने प्रधानमन्त्री, मुख्यमन्त्री व डीएम राहत कोष में जमा की 11 -11 हजार की सहायता राशि

मऊ - अल-फारान एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी मऊ का एक प्रतिनिधिमंडल आज अल-फारान एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के सेक्रेट्री मौलाना अबसारूलहक कासमी के नेतृत्व में जिलाधिकारी मऊ से मिलकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी मऊ राहत कोष में ग्यारह - ग्यारह हज़ार रुपए की सहायता राशि जमा की। 
इस अवसर पर अल-फारान एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के सेक्रेटरी मौलाना अबसारूलहक कासमी ने बताया कि ये सहायता राशि कोरोना वायरस से लड़ने और इस मुसीबत की घड़ी में लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मऊ के माध्यम से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी राहत कोष में चेक के माध्यम से जमा की गई है। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि इस्लाम धर्म अपने अनुयायियों को ये शिक्षा देता है कि संकट के समय जाति धर्म से ऊपर उठ कर मानव सेवा के लिए कार्य किया जाए। 
ज्ञात हो कि इस समय वैशिवक महामारी कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण देश में लॉकडाउन होने की दशा में गरीब जनता के सामने रोज़ी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। जिसको देखते हुए अल-फारान एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से आज जिलाधिकारी से मिलकर यह सहयोग राशि प्रदान की गई। 
इस अवसर पर जिलाधिकारी मऊ ने अल-फारान एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी को धन्यवाद देते हुए इनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहनीय की और अपील की कि अपने स्तर से हर कोई गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करे। 
प्रतिनिधिमंडल में विशेष रूप से मौलाना अबसारूलहक, कमाल अहमद, डाक्टर ज़ेड ए खान आदि शामिल रहे।