कोरोना संकट के इस घड़ी में गाँव, गरीब दिहाड़ी मजदूर जिनकी रोजी-रोटी बंद हो गयी है, उनको दो जून की रोटी मुहइया कराना हम सभी का कर्तव्य है। अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि जिला अधिकारी श्री ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी व पुलिस अधिक्षक श्री अनुराग आर्य ने पुलिस लाइन में *अन्नपूर्णा बैंक* स्थापित कर बड़ा ही नेक काम किया है। आज मै भी 6 किंटल गेंहू, चार किंटल चावल व 5100 रूपया नकद अपर पुलिस अधिक्षक महोदय मऊ की उपस्थिति में दान किया।
ऐसी मुशकिल घड़ी में हर सक्षम व्यक्ति व सभी समाजिक संस्थाएँ नि:शंदेह बहुत आगे बढ़कर मदद कर रही है लेकिन अभी और भी ज्यादा आगे बढ़कर अपने आस-पास के जरूरतमंद लोगों की मूलभुत जरूरतों का ध्यान रखना पड़ेगा तभी इसी में हम सब कोरोना से जीत पाएंगे और इसी में सबकी भलाई है।

