जब जब देश में आपदा एवं संकट आया है तब तब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने अपनी अग्रणी भूमिका निभाई है ।समाज के हर क्षेत्र में सेवा कार्य करने वाला यह संगठन इस आपदा में भी कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में मऊ नगर की टीम का नेतृत्व जिला प्रचारक श्री आत्म प्रकाश जी ने किया । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मऊ नगर कार्यवाह श्री अरविंद कुमार आर्य ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण जब देश मे लॉक डाउन हुआ तो उसमें गरीब मजदूर वर्ग अधिक प्रभावित हुआ। इसलिए इस संकट की घड़ी में उन लोगों की सहायता करना हमारा परम कर्तव्य है। इस विषम परिस्थिति में आरएसएस के सभी स्वयंसेवक और अनुसांगिक संगठन नियमानुसार निरंतर सहयोग कर रहे हैं। यह एक अच्छी पहल है। इसी क्रम में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मऊ नगर के स्वयंसेवक बंधुओं ने प्रथम दिन मऊ नगर की परदहा रोड स्थित थारू बस्ती में 100 परिवारों को खाद्यान्न वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त हम लोग मऊ नगर की जहां-जहां सेवा बस्तियां है वहां वहां स्वयंसेवक बन्धु खाद्यान्न वितरण आगामी दिनों में करेंगे।जिला प्रचारक जी ने बताया कि ऐसे योगदान आगे भी चलते रहेंगे।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मऊ नगर संचालक श्री लक्ष्मण प्रसाद जी,किशन ,अभिषेक, राहुल सिंह, राजा आनंद ज्योति सिंह,प्रशांत रत्नम सिंह जी, सुभाष ,रामप्रवेश सिंह,दीपू सिंह, देवेंद्र मोहन सिंह , रवीश तिवारी, सूर्य प्रकाश,रूपेश ,संजय सिंह आदि लोगों का योगदान रहा।

