3 मई तक पूरे देश में लाकडाउन, जाने पीएम मोदी ने क्या कहा।




दिल्ली- प्रधानमंत्री का सम्बोधन-

  • कोरोना वैश्विक महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई,बहुत मजबूती के साथ आगे बढ़ रही  है।आपकी तपस्या,आपके त्याग की वजह से भारत अब तक, कोरोना से होने वाले नुकसान को काफी हद तक टालने में सफल रहा है: PM


  •  मैं जानता हूं, आपको कितनी दिक्कते आई हैं। किसी को खाने की परेशानी, किसी को आने-जाने की परेशानी, कोई घर-परिवार से दूर है: PM 


  • लेकिन आप देश की खातिर,एक अनुशासित सिपाही की तरह अपने कर्तव्य निभा रहे हैं। हमारे संविधान में जिस We the People of India की शक्ति की बात कही गई है, वो यही तो है: PM 

  • बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव आंबेडकर की जन्म जयंती पर,हम भारत के लोगों की तरफ से अपनी सामूहिक शक्ति का ये प्रदर्शन,ये संकल्प,उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है: PM 


  • लॉकडाउन के इस समय में देश के लोग जिस तरह नियमों का पालन कर रहे हैं,जितने संयम से अपने घरों में रहकर त्योहार मना रहे हैं,वो बहुत प्रशंसनीय है: PM 


  • आज पूरे विश्व में कोरोना वैश्विक महामारी की जो स्थिति है,आप उसे भली-भांति जानते हैं। अन्य देशों के मुकाबले,भारत ने कैसे अपने यहां संक्रमण को रोकने के प्रयास किए,आप इसके सहभागी भी रहे हैं और साक्षी भी: PM 

माननीय प्रधानमंत्री जी के 7 मंत्र- Read Here

  • जब हमारे यहां कोरोना के सिर्फ 550 केस थे,तभी भारत ने 21 दिन के संपूर्ण लॉकडाउन का एक बड़ा कदम उठा लिया था। भारत ने, समस्या बढ़ने का इंतजार नहीं किया,बल्कि जैसे ही समस्या दिखी, उसे, तेजी से फैसले लेकर उसी समय रोकने का प्रयास किया: PM


  •  जो क्षेत्र इस अग्निपरीक्षा में सफल होंगे,जो Hotspot में नहीं होंगे,और जिनके Hotspot में बदलने की आशंका भी कम होगी,वहां पर 20 अप्रैल से कुछ जरूरी गतिविधियों की अनुमति दी जा सकती है:  PM


  • इसलिए,न खुद कोई लापरवाही करनी है और न ही किसी और को लापरवाही करने देना है। कल इस बारे में सरकार की तरफ से एक विस्तृत गाइडलाइन जारी की जाएगी: पीएम मोदी


  • अगले एक सप्ताह में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में कठोरता और ज्यादा बढ़ाई जाएगी।20 अप्रैल तक हर कस्बे,हर थाने,हर जिले,हर राज्य को परखा जाएगा, वहां लॉकडाउन का कितना पालन हो रहा है,उस क्षेत्र ने कोरोना से खुद को कितना बचाया है,ये देखा जाएगा:  पीएम मोदी