डी-9 गैंग के नाम पर दस लाख की रंगदारी मांगने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद तमंचा मय जिंदा कारतूस बरामद-
चिरैयाकोट --पुलिस अधीक्षक मऊ श्री अनुराग आर्य के निर्देशन में अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद श्री नन्दलाल के कुशल पर्यवेक्षण में थाना चिरैयाकोट पुलिस को अहम सफलता हाथ लगी .जब थानाध्यक्ष चिरैयाकोट विनोद कुमार तिवारी मय हमराहियान देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मनाजीत बाईपास पर तीन व्यक्ति एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर कही अपराध करने जाने की फिराक में थे इस सूचना पर विस्वास कर थाना चिरैयाकोट पुलिस द्वारा उक्त स्थान पर एकबारगी दबिस देकर अरमान पुत्र वलीजान सा0 औसतपुर, सिद्धार्थ शुक्ला पुत्र दिवाकर शुक्ला सा0 दरियापट्टी, आदित्य यादव उर्फ सचिन यादव पुत्र अमरनाथ यादव सा0 मनाजीत थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ के कब्जे से एक अदद तमंचा मय 02 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर तथा एक मोटरसाइकिल बरामद कर गिरफ्तार किया गया। जब गिरफ्तार व्यक्तियों से कड़ाई से पूछ-ताछ हुइ तो उनके द्वारा बताया गया कि हम लोगों ने ही विक्रान्त यादव पुत्र बालकिशुन यादव सा0 अब्दोपुर थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ, अभिमन्यू यादव उर्फ मोनू यादव पुत्र रामकिशुन सा0 अजगरा थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ के इशारे पर दरियापट्टी के शमशेर विल्डिंग मैटिरियल के मालिक आफताब आलम को फोन पर धमकी देकर 10 लाख रूपये की मांग की थी।
गौरतलब है कि दिनांक 19.03.20 को वादी आफताब आलम पुत्र समशेर अहमद निवासी औसतपुर द्वारा मोबाइल पर फोन कर लालू यादव के नाम पर 10 लाख रूपये की रगंदारी मांगने को लेकर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 41/20 धारा 386,507 भदवि0 का अभियोग पंजीकृत कराया गया था। जिसके सम्बन्ध मे पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन पर थाना चिरैयाकोट पुलिस द्वारा उक्त मामले की खुलासे हेतु प्रयास किया जा रहा था।
*बरामदगी-*
*1* . एक अदद तमन्चा मय 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर।
*2* . एक अदद मोटरसाइकिल।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त-*
*1* .अरमान पुत्र वलीजान सा0 औसतपुर थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ।
*2* .सिद्धार्थ शुक्ला पुत्र दिवाकर शुक्ला सा0 दरियापट्टी थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ।
*3* .आदित्य यादव उर्फ सचिन यादव पुत्र अमरनाथ यादव सा0 मनाजीत थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ।
*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*
उ0नि0 श्री विनोद कुमार तिवारी ( *थानाध्यक्ष चिरैयाकोट* ), .उ0नि0 देवेन्द्र कुमार, का0 ऋषिकेष यादव, का0 अरविन्द सोनकर, का0 शिवकुमार सरोज, का0 मनीष यादव ( *थाना चिरैयाकोट* )।

