आवश्यक वस्तु बैंक में इण्डियन मेडिकल ऐशोसिएसन मऊ के तरफ से 5 कुन्तल चावल ,5 कुन्तल आटा,120 किलो अरहर की दाल दिया गया


कोरोना वायरस के कारण जनपद में लागू लाकडाउन के  आज आठवें दिन जिला प्रशासन के द्वारा बनाये गये आवश्यक वस्तु बैंक  में इण्डियन मेडिकल ऐशोसिएसन मऊ के तरफ से  5 कुन्तल चावल ,5 कुन्तल आटा,120 किलो अरहर की दाल दिया गया । इस अवसर पर इण्डियन मेडिकल ऐशोसिएसन मऊ के अध्यक्ष डा0 संजय सिंह ने कहा कि आगे भी जरूरतमंदो के लिए इण्डियन मेडिकल ऐशोसिएसन मऊ अपनी पूरी क्षमता से तत्पर रहेगा। इस अवसर पर इण्डियन मेडिकल ऐशोसिएसन मऊ के सचिव डा0 सी0 एस0 साहनी ने जनपद वासीयो से अपील किये कि आप सभी लाकडाउन व सोशल डिस्टेंसिग का पालन करें ताकि आप भी सुरक्षित रहे व आपका परिवार भी सुरक्षित रहे।