देश व प्रदेश में बढ़ते कोरोनावायरस के कारण उत्तर प्रदेश सरकार के अनुरोध पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सभी जिला अदालतों को 3 मई तक बंद का आदेश दिया है ।मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर के आदेश के अनुसार सभी जिला के जजों और अधिकारियों को निर्देश का पालन करने की सूचना दे दी गई है, इस दौरान न्यायालय में पूर्व की भांति अति आवश्यक मुकदमों की सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होती रहेगी ,इसके साथ ही उत्तर प्रदेश वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुकदमों की सुनवाई करने वाला देश का पहला राज्य उत्तर प्रदेश बन गया है।

