मऊ। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने मऊ जनपद की कोर कमेटी टीम की सूची जारी कर दी है। जारी सूची में पार्टी का दायित्व 21 लोगों को सौंपा गया है। जिसमें उपाध्यक्ष पद पर आठ, महामंत्री पद पर 04 लोगों के साथ आठ लोगों को मंत्री पद का दायित्व सौंपा गया है। एक पद पर कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता के साथ नयी टीम में उपाध्यक्ष पद पर संतोष कुमार सिंह, आनंद प्रताप सिंह, संतोष राय, श्रीमती संगीता द्विवेदी, श्रीमती उर्मिला पासी, मुन्ना राजभर, अनिल श्रीवास्तव एवं गिरीश नारायण राय को दायित्व सौंपा गया है। वहीं महामंत्री पद पर राकेश कुमार मिश्र, रामाश्रय मौर्य, राधेश्याम सिंह, नूपुर अग्रवाल को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा मंत्री पद पर दिवाकर मिश्र, राघवेंद्र राय शर्मा, भारत भीम जनार्दन चौहान, प्रशांत गुप्ता, विनय कुमार, आनंद चौधरी, सुधीर सोनकर, सुनील यादव को जिम्मेदारी दी गई है। तथा भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता सत्य मित्र सिंह दिनेश को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी की सूची जारी होते ही लोगों में काफी हर्ष है।