थाना हलधरपुर क्षेत्रान्र्तगत रेल की पटरी काटने मामले का सफल अनावरण, कब्जे से विभिन्न प्रकार के गैस सिलेण्डर, गैस कटर मशीन सहित विभिन्न प्रकार के उपकरण बरामद- ----------------------------------------
पुलिस अधीक्षक मऊ श्री अनुराग आर्य के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में स्वाट टीम व थाना हलधरपुर पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब दिनांक 01/02.01.2020 की रात्रि को थाना हलधरपुर पुलिस क्षेत्रान्र्तगत धर्मागतपुर रेलव पटरी काटने मामले में पंजीकृत मु0अ0सं0 01/2020 धारा 431,434,435,453,120बी भादवि, 3/4 सा0स0 नुकसान निवा0 अधि0, 150,151,174 रेलवे अधि0 में संलिप्त शातिर अभियुक्त चंदन कुमार पुत्र सतीश चन्द निवासी मलप हरसेनपुर थाना नगरा जनपद बलिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से आक्सीजन सिलेण्डर, गैस सिलेण्डर मय रिगुलेटर, गैस कटर मशीन सहित विभिन्न प्रकार के उकरण बरामद किया गया।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त चन्दन द्वारा बताया गया कि वह अपने गांव की लड़की से करीब से करीब 06 वर्ष से प्रेम करता था, दिनांक 24.12.19 को उक्त लड़की गांव के लड़के अंशू गौड़ उर्फ राजा पुत्र गंगाराम के साथ चली गयी जिससे वह काफी परेशान होकर लड़की को वापस हासिल करने तथा उस लड़के को पकड़वाने के लिये योजनाबद्ध तरीके से षडयंत्र रचकर आतंक फैलाने के उद्देश्य से रेलवे पटरी काटने की योजना बनायी, इसके लिये 02 दिन पहले घूम-घूम कर जगह चिन्हित किया तत्पश्चात अपने उद्देश्य को पूरा करने के लिये ग्राम छितैनी थाना रसड़ा बलिया निवासी उपेन्द्र सिंह पुत्र श्यामदेव सिंह जिसकी छितैनी में गैस की दुकान है, मिलकर अपना मकसद बताया तथा उससे आक्सीजन सिलेंण्डर, रिगुलेटर, गैसमापी मीटर, गैस सिलेंण्डर एलपीजी, गैस कटर मशीन सहित विभिन्न प्रकार के उपकरण के साथ दिनांक 01.01.2020 को दोपहर में उक्त उपकरण किराये पर लेकर अपनी मो0साइकिल डिस्कवर से अपने किराये के मकान के गडवार रोड बलिया लाकर सुरक्षित रख दिया और रात में मौका देखकर सारे उपकरण अपनी मो0साइकिल पर रखकर ग्राम कुड़सर के रास्ते धर्मागतपुर रेलवे लाईन पुलिया पर समय करीब 12 बजे रात्रि पहुंचकर सूनसान देखकर उपकरण के साथ रेलवे लाइन पर पहुंचकर उपकरण से रेलवे की पटरी काट दिया कटने में करीब एक घंटे समय लगे तथा काटने के बाद उपकरण अपने कमरे में रख दिया। तत्पश्चात रसड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचकर लखनऊ जाने हेतु टिकट लिया लेकिन लखनऊ नही गया, उक्त मो0सा0 से ही आस-पास रहकर मौके का माहौल जानने हेतु पुलिस की गतिविधियों को देखता रहा। इस दौरान आज दिनांक 03.01.2020 को समय करीब 11.15 बजे दिन में पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त-*
*1.* चंदन कुमार पुत्र सतीश चन्द निवासी मलप हरसेनपुर थाना नगरा जनपद बलिया।
*बरामदगी-*
1. एक अदद आक्सीजन सिलेण्डर मय रिगुलेटर।
2. एक अदद गैस सिलेण्डर मय रिगुलेटर।
3. एक अदद गैस कटर मशीन।
4. एक अदद सलाई रिंच।
5. एक-एक अदद रिंच/पेचकश।
6. 04 अदद पाइप क्लिप।
7. एक अदद गैस कटर नोजल।
8. 02 अदद रबड़।
9. 01 गैस लाइटर।
10. 03 अदद फोटोग्राफ प्रेमिका।
11. कापी, पेन व 02 किताब।
12. एक मो0सा0 बजाज डिस्कवर (यूपी 60 जेड 1449)।
13. 02 अदद मोबाइल फोन मय सिमकार्ड।
*गिरफ्ताकर्ता पुलिस टीम-*
उ0नि0 अमित मिश्रा *प्रभारी स्वाट प्रथम*, आ0 कमलेश ठाकुर, नीरज शर्मा, अनिल यादव, सुशील यादव, संजीव सिंह।
निरीक्षक राजेश यादव *प्रभारी स्वाट द्धितीय,* आ0 धीरेन्द्र सिंह सर्वेश यादव, अजीत यादव व अमरनाथ मौर्या।
आ0 विवेक सिंह, आ0 संजय सिंह एवं अविनाश सिंह सर्विलांस सेल।
निरीक्षक अखिलेश कुमार *प्रभारी निरीक्षक थाना हलधरपुर* मय टीम।
*_पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उक्त गिरफ्तार/बरामदकर्ता पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 05 हजार रुपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है। उक्त घटना के त्वरित अनावरण में पुलिस अधीक्षक बलिया व जीआरपी गोरखपुर का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा।_*

