⚡मऊ. सीएए और एनआरसी के विरोध में देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन जारी है। यूपी के मऊ में नागरिकता मंच के तत्वाधान में सीएए और एनआरसी के विरोध में विशाल प्रतिवाद सभा का आयोजन कलेक्ट्रेट में हुआ।
⚡बता दें कि विरोध प्रदर्शन में सपा, बसपा, काग्रेस सहित तमाम राजनीतिक दलों और संगठनों ने प्रतिवाद सभा का समर्थन करते हुए सीएए और एनआरसी संशोधन का विरोध किया। जिले के विभिन्न इलाकों से रैली निकालकर अपना विरोध दर्ज करवाते हुए कलेक्ट्रेट के सभास्थल तक पहुंचे, साथ ही हाथों में तिरंगा लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
⚡सपा नेता व पूर्व नगर पालिका चेयरमैन ने कहा कि सरकार कोई भी कानून बनाये वह संविधान और तर्क संगत होना चाहिए। मजहब के नाम पर कानून बनाया जाना गलत है। अगर नागरिकता देनी है तो सभी को दीजिए। असम में जो पांच लाख मुसलमान हैं, उनको नागरिकता कैसे मिलेगी। सीएए के तहत असम को अलग कर दिया गया है, तो उसमें जो 14 लाख हिन्दू है, उनको कैसे नागरिकता देंगे। उन्होंने कहा कि हम किसी भी तरह का कोई सबूत नहीं देंगे और सरकार को यह कानून वापस लेना होगा।