मऊ जनपद के जिला चिकित्सालय में लापरवाही के कारण एक अज्ञात वृद्ध की मौत हो गई ।


मऊ जनपद के जिला चिकित्सालय में लापरवाही के कारण एक अज्ञात वृद्ध की  मौत हो गई ।


 मिली जानकारी के अनुसार पूर्व दिनों 28 तारीख को एक अज्ञात 60 वर्षीय वृद्ध को अचेत अवस्था में 108 एंबुलेंस द्वारा भर्ती कराया गया था। जिसको जिला अस्पताल में भर्ती तो कर लिया गया। मगर इलाज के नाम पर शून्य दिखाई दे रहा था। वृद्ध को जिस अवस्था में देखा गया। उससे इंसानियत भी शर्मसार हो जाएगी। ना तो  उसे कोई इलाज दिया जा रहा थ।
और ना ही उसकी देखरेख की जा रही थी। आधे से ज्यादा धड़ जमीन पर था। और सर बेड पर ठिठुरन भरी सर्दी में मानो भगवान से अपनी मौत की दुहाई कर रहा था आखिरकार बुधवार की देर रात करीब 8:00 बजे भगवान ने उसकी प्रार्थना जैसे सुन ही लिया ऐसा लगता है कि मऊ का जिला अस्पताल सिर्फ कमाने का एक जरिया है सेवा भाव का कोई मतलब ही नहीं। आम गरीब जनता का दिन  प्रति दिन सरकारी अस्पतालों से भरोसा उड़ता ही जा रहा है।  ऐसे में आला अधिकारी भी मोनी बाबा बने हुए हैं।                               
                                          सौजन्य से --  रईस अहमद