मऊ के छात्र हस्सान अनवर को राष्ट्रपति ने गोल्ड मेडल देकर किया सम्मानित


*मऊ के छात्र हस्सान अनवर को राष्ट्रपति ने गोल्ड मेडल देकर किया सम्मानित*

मऊ - शिक्षा के पथ पर अग्रसर मऊ के छात्रों की प्रतिभा का जलवा भारत के हर क्षेत्र में देखने को मिलता है। साड़ी कारोबार से प्रसिद्ध मऊ अब शिक्षा के कारण देश व विदेश में अपनी अलग पहचान बना रहा है। इसी कड़ी में मऊ के एक छात्र ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया नई दिल्ली के अरबी विभाग से गोल्ड मेडल प्राप्त कर मऊ का नाम रौशन किया।
प्राप्त सूचना के अनुसार मुहल्ला बुलाकीपुरा निवासी मुफ्ती अनवर अली के पुत्र हस्सान अनवर ने एमए अरबी में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर आज जामिया मिल्लिया इस्लामिया के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त कर मऊ का नाम रौशन किया

ज्ञात हो कि हस्सान अनवर की प्रारंभिक शिक्षा कक्षा पांच तक दारूलओलूम मऊ से की, दो साल की फज़ीलत की डिग्री दारूलओलूम देवबंद से प्राप्त की। इसके बाद इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया नई दिल्ली से ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के अरबी विभाग में इन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन में टाप पोजिशन प्राप्त की। जिसके उपरान्त इन्हें जामिया मिल्लिया इस्लामिया के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया।
हस्सान अनवर इस समय जामिया मिल्लिया इस्लामिया के अरबी विभाग में ही प्रोफ़ेसर अब्दुल माजिद काज़ी की गाइडेंस में रिसर्च कर रहे हैं।
इनकी इस सफलता पर क्षयइनके पिता मुफ्ती अनवर अली, पूर्व पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल, उज़ैर ग्रहस्थ, हाजी नफीस करिश्मा, ओवैस तरफदार, मौलाना इफ्तेखार मिफ़्तही, हाजी जमील सेठ, हाजी महफूज़ जनता, शकील यूनाइटेड, मुरलीधर यादव, गिरधर खंडेलवाल, मौलाना नोमान अनवर आज़मी आदि ने बधाई देते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
         *अरशद जमाल पूर्व चेयरमैन मऊ*