16 फिट का चन्द्रयान-2 मचा रहा है आज़मगढ़ में धूम- बाल विज्ञान प्रदर्शनी




16 फिट का चन्द्रयान-2 मचा रहा है आज़मगढ़ में धूम

(आज़मगढ़) मण्डल स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में 16 फिट का विज्ञान मॉडल चन्द्रयान-2 बना आकर्षण का केंद्र, लोगो ने जमकर की तारीफ। बता दे कि राजकीय बालिका इण्टर कालेज के प्रांगण में मण्डल स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन 28 से 30 नवंबर तक आयोजित है, जिसमें बलिया के शिक्षक राजीव मौर्य द्वारा बनाया गया 16 फीट ऊँचा चन्द्रयान-2 सबके मन को भा रहा है, इस मौके पर डिप्टी डायरेक्टर(डीडी) आज़मगढ़ श्री योगेंद्र नाथ सिंह को शिक्षकों द्वारा  स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस मौके पर नोडल अधिकारी आशुतोष सिंह तोमर,उमेश सिंह,डॉ विनय भारद्वाज, संतोष तिवारी,रामप्रकाश सिंह, संजय कुमार सिंह आदि शिक्षकों ने राजीव मौर्य के कार्य की जम कर तारीफ की।